Amroha News: ननिहाल से तीज मनाकर लौट रही युवती की हादसे में मौत, मौसेरी बहन घायल
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: ननिहाल से तीज का त्योहार मनाकर मौसेरी बहन के साथ चाचा की बाइक पर सवार होकर घर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चाचा को भी चोट लगी है। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी जयराम सिंह की 19 वर्षीय बेटी पूजा अपनी मौसेरी बहन अनवेश पुत्री महेश निवासी नगला खादर के साथ हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झुरेरी गांव स्थित ननिहाल से तीज का त्योहार मनाकर चाचा प्रेमचंद की बाइक से घर लौट रही थी।
हादसे का विवरण सोमवार रात अलीगढ़ मार्ग पर गंगवार गांव के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने बाइक में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.