अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: गंगा खादर क्षेत्र के गांव झुंडपुरा के पास सोमवार दोपहर वाहे नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने गांव झुंडपुरा के पास वाहे नदी में एक युवक का शव तैरता देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालते हुए शिनाख्त का प्रयास किया गया। देर शाम तक भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव गंगा में आई बाढ़ व खादर क्षेत्र में पानी के तेज बहाव के बीच संभावना जताई जा रही है कि शव पीछे से बहकर...