Amroha News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति
अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: मंडी धनौरा में नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभासदों का सहयोग आवश्यक है।
निर्माण मानचित्र की मंजूरी शनिवार को आयोजित बैठक में बिना स्वीकृत मानचित्र के बने मकानों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पांच वर्ष के भीतर निर्मित ऐसे भवन, जिनके मानचित्र अभी तक स्वीकृत नहीं हैं, निर्धारित कंपाउंड शुल्क जमा कराने के बाद नियमित किए जाएंगे। निर्णय के अनुसार 150 वर्ग गज तक के भवनों के लिए दो हजार रुपये, 250 वर्ग गज तक पांच हजार रुपये तथा इससे अधिक क्षेत्रफल वाले भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.