Amroha News: नकदी-आभूषण समेटकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला निवासी युवती प्रेमी संग फरार हो गई। मां का आरोप है कि बेटी घर से नकदी व आभूषण आदि बटोर कर ले गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस युवती व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि बीती पांच जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनकी 22 वर्षीया बेटी मोहल्ले के एक लड़के के संग चली गई। आरोप लगाया कि बेटी कान के कुंडल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण व कुछ नकदी भी ले गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। युवती की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.