अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव झुरैरी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला का भव्य और सुंदर मंचन किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा वाचक शास्त्री वीर सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन बड़े ही भावपूर्ण और सारगर्भित तरीके से किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कंस के अत्याचारों से पृथ्वी त्रस्त थी और भगवान विष्णु ने वासुदेव-देवकी के पुत्र के रूप में मथुरा के कारागार में अवतार लिया। जैसे ही मंच पर बाल कृष्ण के जन्म का दृश्य दिखाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा कथा पंडाल इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर बधाइयां गाईं और नंदोत्सव मनाया।...