Amroha News: धूमधाम से निकाली गई ठाकुर जी महाराज की डोला यात्रा
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: बछरायूं। ठाकुर जी महाराज की डोला यात्रा धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सोमवार को महादेव मंदिर से हुआ। डोला यात्रा रामलीला मैदान, बड़ा बाजार, सोतीजी के मंदिर, क़ानूनगोयान होते हुए गुजरी। श्रद्धालु कंधों पर ठाकुर जी महाराज का डोला लेकर भक्ति भाव के साथ चल रहे थे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोला यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी महाराज के दर्शन कर फूल एवं प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। समापन स्थल पर विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: डोला विसर्जन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न डोला यात्रा में कमल त्रिवेदी, अशोक शर्मा, विकास रस्तोगी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.