अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: गजरौला मार्ग पर मंगलवार रात डस्टर कार की धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार चालक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि, उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी 46 वर्षीय जगवीर पुत्र फूल सिंह मंगलवार रात गजरौला से डस्टर कार से अपने साथी अजयपाल पुत्र लल्लू के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार नगर के गजरौला मार्ग स्थित डाक बंगले के निकट पहुंची कि सामने से आ रहे धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जगवीर एवं अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय जगवीर की र...