Amroha News: धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता में केपी और लवकुश ने मारी बाजी
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: ग्राम रहरा स्थित प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अक्की कसाना द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में केपी गुर्जर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में लवकुश विजेता रहे। दोनों विजेताओं के साथ ही द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चौथे से पंद्रहवें स्थान तक के प्रतिभागियों को रनिंग किट और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों की मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष अवाना, समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी कपिल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.