Amroha News: द आर्यंस की ए टीम ने बी को 42 रन से हराया
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: जोया में द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान में रविवार को खेले गए मैच में द आर्यंस-ए ने द आर्यंस-बी को 42 रन से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज आर्यन चौधरी आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान हर्ष गौतम ने 47 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन जोड़े। मोहम्मद शारिक ने 46 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सचिन पाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 33 रन बनाकर टीम को 194 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। द आर्यंस-बी टीम की ओर से शिवम गुप्ता ने छह ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस-बी टीम की शुरुआत भी बिखरी रही। कप्तान साहिल सिंह 12 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.