अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: पिछले जून व जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर तैनात सीएचओ का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। वेतन दिलाने की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑप कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पर जमा हुए सीएचओ ने प्रदर्शन किया। आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर तैनात 143 सीएचओ को पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के चलते उनमें आक्रोष बढ़ रहा था। वेतन दिलाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद सीएचओ ने अपनी समस्याएं गिनाईं। बताया कि वेतन न मिलने से उन्हें मकान का किराया, घर का राशन और बच्चों की स्कूल फीस आदि आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने बताया कि वेतन की मांग को लेकर कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। त्यौहार के मौके पर कर्...