अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव में अहरौला अहमद यार खां-करनपुरी गांवों के दो बागों से 20 से अधिक प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काट डाले। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। बताया जा रहा है कि उक्त बागों में बीते दिन से पेड़ काटे जा रहे थे। ​साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने पेड़ों की डालियों की कटर मशीन में कुट्टी करा दी और जड़ों को उखाड़कर खेतों को समतल कर दिया। किसी तरह विन विभाग के अफसरों को मामले की भनक लग गई। रेंजर नरेश कुमार व वन दरोगा अमित कुमार की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कटी लकड़ी बरामद की। रेंजर ने बताया कि करनपुरी व अहरौला अहमद यार खां से 13-13 आम व जामुन के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। बिना अनुमति अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...