Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में बच्चे समेत तीन लोग घायल
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी कलुआ वर्मा शनिवार रात अपने पुत्र मनोज वर्मा व पोत्र के साथ मंडी धनौरा आ रहे थे। रास्ते में गांव नवाबपुरा के पास सामने से आ रही तेज गति दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कलुआ, मनोज वर्मा समेत उनके साथ मौजूद बच्चा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.