अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: रजबपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल निवासी एक युवक की पत्नी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सरकड़ा कमाल निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी साल 2020 में अंकुर देवी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को वह मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने रजबपुर थाने में तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्...