अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बीते दो दिन में तिगरी गंगा का जलस्तर 60 सेमी बढ़ गया है। खादर क्षेत्र में फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। खेतों से चारा लाने तक में परेशानी हो रही है। इसके पहले जलस्तर घटकर 199.40 सेमी तक पहुंच गया था लेकिन बिजनौर बैराज से 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार को जलस्तर बढ़कर 200 सेमी पर पहुंच गया।जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नदी किनारे जाने वाले रास्तों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेती की जमीनों तक पानी पहुंचने लगा है। क्षेत्र के शीशोवाली, ढाको वाली, मंदिर वाली, ओसीता जगदेपुर आदि गांवों के खेतों में भी पानी भ...