Amroha News: दो अवैध अस्पतालों पर छापा, पंजीकरण न मिलने पर नोटिस जारी
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसीएमओ डा. विनोद कुमार और डिप्टी सीएमओ डा. सतीश चंद्र भास्कर ने रहरा अड्डे के नजदीक स्थित दो निजी अस्पतालों पर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान दोनों अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं मिले। बिना पंजीकरण और मानकों के अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। विभागीय टीम ने मौके पर जरूरी दस्तावेजों की जांच की और अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.