Amroha News: दूसरे दिन भी चुबका गांव के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत बरकरार
अमरोहा, सितम्बर 19 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव चुबका में लगातार दूसरे दिन तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। शनिवार सुबह किसान चंद्रपाल सिंह अपने बेटे भीष्म सिंह और सुभाष सिंह के साथ खेत पर चारा लेने गए थे। इसी दौरान किसान विजयवीर के गन्ने के खेत में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को सामने देखकर तीनों किसान घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। किसानों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत के अंदर चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक खेत के आसपास नजर रखी, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। वहीं, लगातार दूसरे दिन तेंदुआ दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.