Amroha News: दूसरे दिन डिएक्टिवेट कराईं 157 ग्राम पंचायतों की आईडी
अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: तोफापुर ग्राम पंचायत की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी हैक करने के बाद जिले में अन्य ग्राम पंचायतों की आईडी हैक करने के बढ़ते मामलों के बीच शासन तक हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन के जिले की सभी 576 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश के बाद सोमवार को दूसरे दिन 157 और ग्राम पंचायतों की आईडी निष्क्रिय कर दी गईं। इस दौरान सक्रिय आईडी के पासवर्ड बदलते रहने की ग्राम पंचायत सचिवों को सलाह दी गई है। जोया ब्लाक की तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव अमरजीत सिंह की आईडी हैक कर 498 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले की पुलिस-प्रशासन स्तर से जांच चल रही है। इसी दौरान जालसाजों ने सचिवों के मोबाइल और ईमेल पर ओटीपी भेजकर सरकारी डिजिटल व्यवस्था में सेंध लगाकर आईडी का हैक करने की फिर से कोशिश की। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.