Amroha News: दूध लेकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, रेलवे कर्मी घायल
अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: दूध लेकर बाइक से घर लौट रहे 22 वर्षीय विकास की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजन सीएचसी अमरोहा ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार रेलवे कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव कुम्हरिया निवासी विकास बुधवार शाम गांव ड्योड़ी वाजिदपुर से दूध लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दबका गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भेजा। दूसरी बाइक पर सवार जलीलपुर बक्काल निवासी मुकेश रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.