Amroha News: दुर्गा इलेवन ने एमआईसीसी को 81 रन से हराकर दर्ज की जीत
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में दुर्गा इलेवन ने एमआईसीसी को 81 रन के से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गा इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। राहुल गुप्ता ने 33 गेंदों में पांच चौके व तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। संटी गुप्ता ने 21 गेंदों पर सात चौके व दो छक्कों की मदद से 49 रन जोड़े। एमआईसीसी की ओर से सैफ उल्लाह ने चार ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआईसीसी की टीम शुरुआत से दबाव में दिखी। पूरी टीम 17.3 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। इमामत अली ने 34 गेंदों में 41 व शहनवाज ने 30 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। दुर्गा इलेवन की ओर से अंजन ने तीन रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.