अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: दुर्गा इलेवन ने एमआईसीसी को 81 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गा इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 212 रन बनाए, बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआईसीसी की टीम 17.3 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। अमरोहा के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक ने छह रन पर सैफुल्लाह की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद पिंटू सैनी ने 24 व निखिल ने 22 रन पारी खेली लेकिन चोट लगने के कारण निखिल रिटायर्ड हर्ट हुए। मिडिल आर्डर में खेलने आए राहुल गुप्ता और संटी गुप्ता ने एमआईसीसी के गेंदबाजों पर हावी हो गए। राहुल गुप्ता ने 33 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन तो वहीं संटी गुप्ता ने 21 गेंदों में सात चौ...