Amroha News: दुर्गा इलेवन ने एएमसीसी को आठ विकेट से हराया
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में दुर्गा इलेवन ने एएमसीसी की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। दुर्गा इलेवन की जीत में गेंदबाज प्रखर और बल्लेबाज पिंटू सैनी ने अहम भूमिका निभाई। प्रखर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि पिंटू सैनी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। टॉस जीतकर एएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दुर्गा इलेवन के गेंदबाज प्रखर ने तीन ओवर में महज 13 रन देकर चार विकेट हासिल किए और एएमसीसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। गौतम ने भी तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। अभिषेक वशिष्ठ ने 3.1 ओवर में 25 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एएमसीसी की ओर से अर्शद कुरैशी ने 24 गेंदों पर 23 रन बनाए। उजैर-कादिर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.