अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव धनौरी मीर में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि चोर किसान उदयवीर सिंह के घर में दाखिल हो गए। वारदात अंजाम देने के लिए तीन अलग-अलग जगह से दीवार काटी गई। इसके बाद चोर करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब परिवार जागा, तो कमरों की दीवारें कटी देखकर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...