Amroha News: दीपावली पर उल्लू बने वीआईपी, एसपी ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: दीपावली पर जहां लोग लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुटे हैं, वहीं पुलिस के लिए उल्लुओं की सुरक्षा सिरदर्द बन गई है। शासन के आदेश पर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को उल्लुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि दीपावली के पर्व पर उल्लू को देखना शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। इसी अंधविश्वास के चलते कुछ लोग तंत्र-मंत्र, धन प्राप्ति और तांत्रिक क्रियाओं के लिए दीपावली की रात उल्लू का शिकार करते हैं। इसी को रोकने के लिए शासन स्तर से अलर्ट जारी हुआ है। यह भी पढ़ें- Bareily News: विस्फोटक अधिनियम में दर्ज दस साल के मामलों की होगी समीक्षाउल्लुओं के ठिकाने चिन्हित कर रही पुलिस आदेश मिलते ही पुलिस सक्रिय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.