Amroha News: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर वनवे, स्टेट हाईवे पर जीरो किया ट्रैफिक
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए हल्के वाहनों का ट्रैफिक वनवे कर दिया गया है। जबकि दूसरी लेन कावंड़ियों के आवागमन के लिए खाली छोड़ी गई है। वहीं स्टेट हाईवे पर कावंड़ियों की संख्या बढ़ने पर जीरो ट्रैफिक कर दिया गया है। सावन माह का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। जिसके चलते हरिद्वार से जल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसी स्थिति में बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक जीरो कर दिया गया है। शहर के इंदिरा चौक से ट्रैफिक खाद गुर्जर मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए हल्के वाहनों का संचालन के लिए वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था कर दी गई है। दिल्ली की दिशा में जाने वाली सड़क पर हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.