Amroha News: दिल्ली के युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से की अभद्रता, चालक ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में चार युवकों ने बस में शराब पीकर यात्रियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध पर यात्रियों से गाली गलौज की। चालक ने डायल 112 को फोन कर आनंद विहार कालोनी के पास पुलिस को बुलाकर बस रोक दी। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक बस में दिल्ली के चार युवक सवार थे जो पीछे की सीट पर बैठे थे। आरोप है कि ब्रजघाट से निकलने के बाद चारों ने बस में शराब पीनी शुरु कर दी। यात्रियों ने जब इस हरकत का विरोध किया गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने पर बस चालक गजराज निवासी गांव हरनाथपुर कोटा जिला हापुड़ ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसके बाद हाईवे स्थित आनंद विहार कालोनी पर आकर बस रोक दी। बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.