अमरोहा, अक्टूबर 11 -- Amroha News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को जिले में भी पुलिस ने सख्ती बरती। विभिन्न किसान व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और आसपा नेताओं समेत करीब 23 लोगों को 18 घंटे तक हाउस अरेस्ट रखा। संबंधित थानों की पुलिस इनके घरों पर शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक पहरा देकर लगातार निगरानी करती रही। पुलिस की सख्ती के चलते जिले से कोई भी नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली नहीं जा सका। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर एसपी लखन सिंह यादव खुद नजर बनाए रहे और पल-पल की अपडेट लेते रहे। गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन था। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: कई लोग हिरासत में लिए गए, सख्ती से लंबा...