अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: अवैध खनन करते हुए एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दिन-दहाड़े लोडर मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मिट्टी ले जाई जा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में जांच कराए जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक का है। वीडियो में कई ट्रैक्टर कतार में खड़े होकर मिट्टी ढोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की पोल खोल रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि विभाग इस ओर से अनजान बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन युवा अवैध खनन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ड...