अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में अदालत ने पति व सास को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई है। मां-बेटे जमानत पर थे, अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं साक्ष्यों के आभाव में अदालत ने देवर को बरी कर दिया। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कमाल हैदर ने अपनी बेटी कैफी फात्मा की शादी करीब दस साल पूर्व अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी खुशनूद अब्बास के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही पति खुशनुद अब्बास, सास शहनाज और देवर सलीम कैफी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गर्भवती पत्नी की हत्या में पति दोषी करार, साक्ष्य के अभाव में सास बरी इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के रवै...