अमरोहा, सितम्बर 27 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला तकिया मोती शाह में विवाहिता गुलअफ्शा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति इंतजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुकदमे में नामजद देवर इरफान अभी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है। मायके वालों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मोहल्ला निवासी फरहान के मुताबिक उसकी बहन गुलअफ्शा की शादी करीब तीन वर्ष पहले इंतजार पुत्र इस्लाम से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और फर्नीचर समेत अन्य सामान दिया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति इंतजार मारपीट करता था, जबकि देवर इरफान भी परेशान करता था।24 सितंबर की रात करीब ...