Amroha News: दस लाख का लोन दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: दस लाख रुपये का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने ब्लैंक चेक और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसके खातों से रकम निकाल ली। इतना ही नहीं, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत चार नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर के मोहल्ला कुरैशी में एक मीनार की मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद साद की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मोहम्मद जान नाम का व्यक्ति उसके पास आया। उसने पंजाब नेशनल बैंक की लकड़ा शाखा के प्रबंधक से अच्छी जान-पहचान होने का दावा करते हुए दस लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए उससे कुछ ब्लैंक चेक और कागजात पर हस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.