अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। नगर में दवा लेने के बहाने आईं 17 व 16 वर्षीय दो बहनें अपने प्रेमियों के संग फरार हो गईं। शाम तक घर नहीं पहुंची तो खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर लिया है। दोनों के प्रेमियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक दलित समुदाय की दोनों बहनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मंगलवार दोपहर नगर के चिकित्सक से दवा लेने के बहाने घर से निकल आईं। पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक दोनों के प्रेमी नगर के आंबेडकर पार्क पर मिल गए। यहां से दोनों अपने-अपने प्रेमी के संग चली गईं। एक का प्रेमी नजदीकी गांव निवासी मुस्लिम है जबकि दूसरी का प्रेमी नजदीकी गांव निवासी गैर बिरादरी से ताल्लुक रखता है। शाम तक भी दोनों घर नहीं पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस क...