अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: थाने से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार रात चोरों ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से 17 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी होते ही बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद घटना का खुलासा करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक रहरा निवासी संदीप कुमार त्यागी ने एसबीआई बैंक के सामने बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। बैंक नियमों के मुताबिक छोटी-छोटी धनराशि शाखा में जमा करने की बजाए खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र में जमा करते हैं। संदीप का कहना है कि मंगलवार देर शाम केंद्र बंद करने के बाद वह घर चला गया। रात में किसी वक्त केंद्र के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद...