अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करने से बचें। कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। मौजूद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान फहीम साबरी, ...