Amroha News: तेज गति बाइक विद्युत पोल से टकराने से आठवीं के छात्र की मौत, कोहराम
अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: तेज गति बाइक विद्युत पोल से टकराने से कक्षा आठ के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद हुए हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव अंधेरपुरी निवासी 14 वर्षीय जय प्रताप सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार दोपहर बाद बाइक लेकर भीकनपुर गांव से लिंक मार्ग होकर घर लौट रहा था। जैसे ही गांव से करीब 100 मीटर पहले पहुंचा कि अचानक तेज गति बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.