Amroha News: तेंदुए की दस्तक के बाद विभाग ने पिंजरा लगाकर रखी बकरी
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गुरुवार शाम जंगल में पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी। हालांकि, रात में तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं फटका। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पीठखेड़ा के जंगल में अपने खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण सनी चौधरी, कृष्णपाल सिंह, मनी और प्रहलाद सिंह ने तेंदुए को देखा था। उन्होंने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो और फोटो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग तुरंत हरकत में आया। अफसरों ने मौका मुआयना किया। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के उद्देश्य से जंगल में पिंजरा लगाया गया। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में बकरी भी बांधी। वन दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.