अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के भूवरा गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की दिल्ली के ओखला में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की अगले महीने शादी होनी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सतवीर पुत्र रामफूल दिल्ली में रहकर टेंट लगाने का काम करता था। बुधवार देर शाम वह काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सतवीर छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। उसका रिश्ता संभल जिले के चंदू नगला गांव में तय हुआ था। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे, तभी हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। खबर लिखे...