Amroha News: तीन भाइयों को जिलाबदर कर इलाके में कराई मुनादी
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: पुलिस टीम पर हमला करने के अलावा कई अन्य मुकदमों में आरोपी तीन भाइयों को पुलिस ने जिलाबदर किया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली निवासी अनीश, विक्रम व धर्मवीर पुत्रगण रामप्रसाद की अपराधिक गतिविधियों के चलते बीते दिनों गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया था। अब तीनों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को प्रक्रिया के तहत थाना पुलिस गांव दयावली पहुंची। डुगडुगी पीटकर मुनादी कराते हुए तीनों भाइयों को 6 महीने के लिए जिला बदर किए जाने की घोषणा की। साथ ही इस अवधि में तीनों के जिले में दिखाई देने पर सूचना पुलिस को देने की अपील की। स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में तीनों जिले में पाए जाते हैं तो इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.