अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: इकौंदा रोड पर सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर जीने के रास्ते दुकानों में दाखिल हुए और छत के रास्ते दूसरी छत पर पहुंचकर सामान लेकर फरार हो गए। चोरी कर जाते समय भाजपा नेता के टोकने पर चोरों ने उनके सिर पर पीतल का बर्तन मार दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर घना निवासी असलम की इकौंदा रोड पर असलम बर्तन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार रात चोर पास में स्थित जीने के रास्ते छत के गेट का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने गल्ला तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी, तांबे-पीतल के बर्तन और पड़ोसी दुकानदार की दो जोड़ी पाजेब समे...