अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लौहर्रा में तीज उत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। विद्यालय निदेशिका सुरभि यादव के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10 से इंटरमीडिएट तक की छात्राओं ने तीन अलग-अलग ग्रुप में प्रतिभाग किया। खुशी-खुशबू की मेहंदी ने प्रथम, सोफिया-सोनाक्षी ने द्वितीय व मीनू-खुशी एवं मनु-संजना की मेहंदी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य देवव्रत ने सभी छात्राओं को सुंदर मेहंदी रचाने के लिए सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मेहंदी कला के माध्यम से छात्राओं ने रचनात्मकता का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Pilibhit News: हरियाली तीज पर मेंहदी के र...