Amroha News: तिगरी गंगा मेले में बनाए जाएंगे 3890 अस्थायी शौचालय
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेला की सफाई व्यवस्था का जिम्मा पंचायत विभाग के 300 सफाई कर्मियों के कंधों पर रहेगा। 18 से 26 नवंबर तक सफाई कर्मी मेले में तैनात रहेंगे। शिफ्टों में डयूटी लगाई जा रही है। सफाई कार्य पर नजर रखने के लिए एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव भी लगाए जाएंगे। डीपीआरओ नितिन कुमार के मुताबिक तिगरी मेले में पंचायत विभाग द्वारा करीब 3890 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। जिसमें 20 यूनिट के करीब 1650 व सिंगल यूनिट के करीब 2240 शौचालय बनाए जाएंगे। मेले में काम करने वाले पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को स्पेशल ड्रेस मिलेगी। प्रत्येक सेक्टर में 10 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जबकि तीन सफाईकर्मियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नवरात्र मेले में मातारानी के भक्तों के लिए रहेगी ठंडे और स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.