Amroha News: तिगरी गंगा मेले में किसानों को दी जाए पर्याप्त जगह
अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने तिगरी गंगा मेले को लेकर जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। चेताया कि मेले में टेंट के लिए किसानों को जमीन नहीं दी गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। तहसील के गांव धीमरखेड़ी में राज चौधरी के आवास पर मंगलवार को आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि नवंबर में लगने वाला तिगरी गंगा मेला किसानों का मेला है, लेकिन सरकार के अधीन होने के बाद से किसान, श्रद्धालु, मजदूर और व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू हो गया है। प्रशासन हजारों टेंट लगाकर अच्छी जगह घेर लेता है, जबकि किसानों को बसने के लिए जमीन नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि गत वर्ष मेले में सरकार से मिले बजट का 80 फीसदी हिस्सा प्रशासन ने अपनी सुविधाओं पर खर्च कर दिया, जबकि किसानों-श्रद्धालुओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.