अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले की तैयारियों के बीच सड़कों का निर्माण कराने में परेशानी सामने आ रही है। मेला क्षेत्र में सड़कें बनाने के लिए कांस नहीं मिल पा रहा है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। मेला प्रशासन की ओर से रास्तों का चिह्नांकन कराकर प्रमुख मार्गों को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। सबसे पहले गंगाघाट रोड का निर्माण कराने की तैयारी है। तिगरी गंगा मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मेला क्षेत्र में आवागमन के लिए रास्ते तैयार कराए जाते हैं। इसके लिए अस्थायी सड़कों का निर्माण भी किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं के वाहनों और पैदल आने-जाने वालों को परेशानी न हो। इस बार सड़क निर्माण के लिए कांस डाली जाती है। जिससे कि मिट...