अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। बुधवार को मेले में वीआईपी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया जबकि अन्य मार्गों पर सड़क बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर दलदल होने के चलते अभी ट्रैक्टर फंस रहे हैं, इससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम में आयोजित होने वाला यह मेला अपने दिव्य और भव्य स्वरूप के लिए उत्तरी भारत में विशेष पहचान रखता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां शुरू सरकार ने इसे राजकीय मेले का दर्जा भी दिया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से...