Amroha News: तिगरी गंगा मेला : एटीएस स्तर पर की जा सकती है निगरानी
अमरोहा, नवम्बर 18 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) भी सुरक्षा मोर्चा संभाल सकता है। अभी बम निरोधक दस्ते ने भी मेले में डेरा जमा दिया है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान के दिन 40 लाख श्रद्धालुओं के तिगरी पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के लिहाज से मेले में करीब 4000 की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा गंगा पूजन के बाद एटीएस टीम भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। फिलहाल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व बम निरोधक दस्ते की टीमें मेले में डेरा जमाए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: -पौराणिक कार्तिक मेले का हुआ उद्घाटन एसपी लखन सिंह यादव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं बरती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.