Amroha News: तिगरी गंगा मेला: आधुनिकता की चकाचौंध के बीच डेरों की चमक-दमक में भी आया बदलाव
अमरोहा, नवम्बर 17 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले में आस्था और परंपरा के साथ आधुनिकता का रंग भी तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। कभी मेले में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साधारण डेरे ही आकर्षण का केंद्र रहते थे, लेकिन अब समय के साथ डेरों की सजावट और रहन-सहन का अंदाज भी बदल गया है। गंगा की रेती में बसे तंबुओं के शहर में आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों की झलक साफ दिखाई दे रही है। पहले जहां श्रद्धालु और ग्रामीण साधारण तंबुओं में रहकर मेले का आनंद लेते थे, वहीं अब डेरों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी लाइटों और सजावटी सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई डेरों में बिजली की बेहतर व्यवस्था के साथ ही आधुनिक उपकरण भी देखने को मिल रहे हैं। रात होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से डेरे जगमगा उठते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ पहले से ही अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.