अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला शफाअत पोता स्थित हुसैनी हाल में रविवार को मौलाना डॉ.सैय्यद मोहम्मद सियादत नकवी के ईसाले सवाब के लिए 'मजलिस-ए-चेहलुम' का आयोजन किया गया। लखनऊ के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नकवी ने 'इल्म' शीर्षक से मजलिस को खिताब फरमाया। उन्होंने मौलाना सियादत नकवी साहब और उनके घराने की इल्मी खिदमात पर रोशनी डाली। कहा कि इस घराने ने हमेशा समाज को इल्म की रोशनी से मुनव्वर करने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। ​इल्म की अहमियत पर रोशनी डालते हुए उन्होंने आगे कहा कि इल्म हासिल करके ही इंसान समाज और देश के काम आ सकता है। तालीम सिर्फ इंसानी तरक्की का जरिया नहीं है बल्कि मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र की बुनियाद की नींव है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दुनिया में मां-बाप का मर्तबा बेहद बुलंद है: मौलाना सै...