Amroha News: तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या, फंदे पर शव लटकाते प्रेमी दबोचा
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम में शनिवार देर रात तलाकशुदा महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को पंखे से लटकाकर वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी महिला की बेटी मौके पर पहुंच गई। उसके शोर मचाने पर भाग रहे आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी शमा परवीन का कुछ समय पहले पति महबूब अली से तलाक हो गया था। इसके बाद वह बेटे तौहीद के साथ जोया के मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम में किराये के मकान में रहने लगी थी। उसकी बेटी नेहा की शादी भी इसी मोहल्ले में हुई है। पुलिस के अनुसार मेरठ के माधवपुरम निवासी नुरुद्दीन से करीब छह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.