Amroha News: तमंचे और पिस्टल के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
अमरोहा, जुलाई 17 -- Amroha News: सोशल मीडिया पर युवक का तमंचे और पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर फिल्मी गानों पर डांस करता दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को वायरल हुआ यह वीडियो अमरोहा देहात की नन्हेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव अल्यारपुर का बताया जा रहा है। हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम को युवक के घर भेजा गया था लेकिन ग्रामीणों ने बताया है कि वह काफी समय से गांव में नहीं आया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वायरल वीडियो अमरोहा जिले का नहीं है दूसरे जिले का है फिर भी पूरी तस्दीक कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.