Amroha News: तटबंध की मरम्मत से टला बाढ़ का खतरा, गांव से उतरा पानी
अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से सीपिया फार्म के पास क्षतिग्रस्त हुए अस्थायी तटबंध की सिंचाई विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कर दी है। तटबंध की मरम्मत पूरी होने के बाद गांव और खेतों की ओर बढ़ रहा पानी थम गया है तथा जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए हेल्थ कैंप, फॉगिंग और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को गंगा के तेज बहाव से अस्थायी तटबंध का एक हिस्सा कट गया था, जिससे पानी तेजी से खेतों और गांव की ओर बढ़ने लगा था। सूचना मिलते ही तहसीलदार मुसाराम थारू सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.