Amroha News: डेढ़ लाख के आभूषण व नकदी से भरा बैग दवा विक्रेता ने लौटाया
अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: क्षेत्र के दवा विक्रेता ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रास्ते में पड़े मिले सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण, नकदी और जरूरी कागजात रखे थे। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी निवासी कलीम अहमद रविवार शाम पत्नी कहकशा और बच्चों के साथ बाइक से आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढवारसी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बाइक पर दंपती के बीच उनकी सात वर्षीय बेटी लीवा बैठी थी। पत्नी की गोद में छोटा बेटा था। बैग बेटी के हाथ में पकड़ा हुआ था। बैग में पत्नी के सोने के झाले, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, करीब तीन हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात रखे थे। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर भीमा गांव के पास सड़क पर कीचड़ और जलभराव में बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.